करेंट अफेयर्स हिंदी 

Current Affairs in Hindi
करेंट अफेयर्स हिंदी


Current Affairs in Hindi 

 देश में आज आर्मी, रेलवे, पुलिस,बैंक इत्यादि अलग - अलग क्षेत्रों में सरकारी नौकरियां निकलती रहती हैं। 

जिसमें लाखों यूवा आवेदन करते हैं और आने वाली परीक्षा के लिए मन लगाकर तैयारी करते हैं।

लेकिन कुछ विद्यार्थियों का ही सरकारी नौकरी के लिए चयन हो पाता है।

सभी विधार्थियो को सरकारी नहीं मिल पाती जिसकी वजह से निराशा होती है । 

जिन विधार्थियो को सरकारी नौकरी में चयन नहीं हो पता उसका कारण हो सकता हैं

कि उन्होंने मेहनत में कमी रखी या फिर उनको सही जानकारियाँ प्राप्त करने के उचित जगह संसाधन नहीं मिल पाए।

करेंट अफेयर्स हिंदी

सरकारी नौकरी में अपना चयन करवाने के लिए और परीक्षा पास करने के लिए सबसे जरूरी होता है 

अपने सामान्य ज्ञान के स्तर को मजबूत करना । 

सरकारी नौकरी की परीक्षा में आने वाले सभी विषयों में से जीके (सामान्य ज्ञान) एक ऐसा विषय है 

जो परीक्षा में आपको को जीत दिला भी सकता है और हरा भी सकता है। 

अगर आप दूसरों से आगे आना चाहते हैं तो जरुरी है कि आप जनरल नॉलेज के विषय को मजबूत करें ।

आप सभी भाइयो को ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए करेंट अफेयर्स के कुछ जरुरी प्रश्न अपने

इस आर्टिकल में बताये हैं, सामान्य ज्ञान के यह प्रश्न डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े हैं 

जिन्हें आप के पढ़ने और याद रखने से आपको परीक्षा में सहायता मिलेगी।

अब आप हमारे इस पेज से डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न पढ़ सकते हैं।


डेली करेंट अफेयर्स 

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

25  अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

1. अमेरिका स्पेस एजेंसी नासा के पेरसेवरांस रोवर ने मंगल गृह पर किसकी मदद से 5 ग्राम ऑक्सीजन का उत्पादन किया है?

उत्तर : Mars oxygen in-situ resource utilization experiment (moxie). 

           इसे मैकेनिकल ट्री के नाम से भी जाना जाता है। 

2. आज के दिन (23 अप्रैल) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व पुस्तक दिवस।

3. टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग्स 2021 में वर्ल्ड के टॉप 200 विश्वविद्यालयों की सूची में किस भारतीय संस्थान को जगह दी गयी है?

उत्तर : लवली प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू)।  

4. आरबीआई की ओर से एसेट रिकंट्रक्शन कंपनियों के कामकाज की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया गया इस समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : सुदर्शन सेन। 

5. कौन सा खिलाड़ी आईपीएल में 6 हजार रन बनाने वाला पहला बल्लेबाज बन गया है?

उत्तर : विराट कोहली।

6. आज के दिन को अंग्रेजी भाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसको किस लेखक की जन्मतिथि एवं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है?

उत्तर : विलियम शेक्सपियर। 

7. बॉलीवुड के किस मशहूर म्यूजिक कम्पोजर का निधन हो गया है?

उत्तर : श्रवण कुमार राठौर।

8. किस देश ने भारत एवं पाकिस्तान से आने वाली यात्री उड़ानों पर अगले 30 दिनों तक प्रतिबन्ध लगा दिया है?

उत्तर : कनाडा। 

9. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,32,503 (2256 मौतें).

10. औरेया के सदर से बीजेपी विधायक का कोरोना वायरस की चपेट में आने से निधन हो गया उनका नाम 

      क्या था?

उत्तर : रमेश दिवाकर।

 11. वैश्विक प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2020 भारत दो स्थान नीचे आकर कौन से स्थान पर पहुच गया है?

क. 52वें स्थान

ख. 122वें स्थान

ग. 142वें स्थान

घ. 162वें स्थान

सही उत्तर देखे

उत्तर: 142वें स्थान

12. भारतीय मूल के सुदर्शनम बाबू को किस देश के राष्ट्रीय विज्ञान बोर्ड में नियुक्त किया गया है?

क. चीन

ख. अमेरिका

ग. श्री लंका

घ. बांग्लादेश

सही उत्तर देखे

उत्तर: अमेरिका 

13. ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म पर गुणवत्तापूर्ण ई-लर्निंग मटेरियल उपलब्ध करवाने के लिए किसने “निशंक” विद्यादान-2 कार्यक्रम की शुरुआत की है?

क. प्रकाश जावेडकर

ख. नितिन गडकरी

ग. रमेश पोखरियाल

घ. नरेंद्र मोदी

उत्तर:  रमेश पोखरियाल

14. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए किस देश में हाल ही में 1 वर्ष तक स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए         गए है?

क. चीन

ख. भारत

ग. अमेरिका

घ. ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: अमेरिका

15. मशहूर रंगकर्मी उषा गांगुली का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

क. 62 वर्ष

ख. 75 वर्ष

ग. 82 वर्ष

घ. 88 वर्ष

उत्तर: 75 वर्ष

16. कोरोना वायरस की वजह से किस देश की सरकार ने लॉकडाउन को 1 जून तक बढ़ा दिया है?

क. ऑस्ट्रेलिया सरकार

ख. अमेरिकी सरकार

ग. सिंगापुर सरकार

घ. बांग्लादेश सरकार

उत्तर: सिंगापुर सरकार 

17. लॉकडाउन के बीच किस कंपनी ने जियो प्लेटफार्म्स की 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है?

क. गूगल

ख. फेसबुक

ग. ट्विटर

घ. एप्पल

उत्तर: फेसबुक

 18. फेसबुक के साथ डील के साथ कौन जैक मा को पीछे छोड़कर एशिया का सबसे अमीर शख्स बन गया है?

क. गौतम अदानी

ख. मुकेश अंबानी

ग. अनिल अम्बानी

घ. पीवी कृष्णन

उत्तर: मुकेश अंबानी 

 19. निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाल ही में कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना लॉन्च की है?

क. केरल सरकार

ख. गुजरात सरकार

ग. पंजाब सरकार

घ. मध्य प्रदेश सरकार

उत्तर: मध्य प्रदेश सरकार

 20. 24 अप्रैल को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

क. विज्ञानं के लिए विश्व दिवस

ख. डाक सेवा के लिए विश्व दिवस

ग. प्रयोगशाला जानवरों के लिए विश्व दिवस

घ. इनमे से कोई नहीं

उत्तर: प्रयोगशाला जानवरों के लिए विश्व दिवस